सफलता - संघर्ष ही जीवन है – Never Give Up

संघर्ष ही जीवन है  – Never Give Up 

जीवन में सफलता उसी को मिलती है जिसने मुसीबतों का सामना किया हैं|
 "जीवन एक संघर्ष है एंव इसका सामना प्रत्येक व्यक्ति को करना होता हैं|” 

बीच रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं क्योंकि लौटने पर आपको उतनी ही दूरी तय करनी पड़ेगी जितनी दूरी तय करने पर आप लक्ष्य तक पहुँच सकते है|  

सफलता की हर कहानी एक असफलता की कहानी भी है| जो व्यक्ति असफलता को चुनौती समझकर स्वीकार करता है वह असफलता को हरा देता है और जो व्यक्ति असफलता से डर जाता है वह कुछ नहीं कर पाता| हर प्राणी को संघर्षों का सामना करना पड़ता है| 

प्रकृति का यही नियम हैं और जो व्यक्ति इस नियम को समझ जाता है वह सफल हो जाता है| मुसीबतों से भागना, नयी मुसीबतों को निमंत्रण देने के समान है| जीवन में समय-समय पर चुनौतियों एंव मुसीबतों का सामना करना पड़ता है एंव यही जीवन का सत्य है|

Comments

Popular posts from this blog

Rolling Motion made Easy

Factors affecting of resistances, Combination Of Series and Paralell